दहोटा घाट शिव मंदिर पहुंचकर किया अभिषेक

शाहगंज. खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में श्रद्धालुओं द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया. कावड़ यात्रा में सभी शिव भक्त एवं श्रद्धालु केसरिया वस्त्र पहने हुए हाथों में भगवा ध्वज एवं कावड़ लिए डीजे की धुनों पर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए.

कावड़ यात्रा की शुरुआत मां नर्मदा के प्राचीन सीढ़ी घाट से मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर कावड़ में मां नर्मदा का जल भरकर हुई. कांवड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई 15 किलोमीटर दूर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर दहोटा घाट पर पहुंची. जहां पर कावड़ यात्रा में शामिल समस्त कावडिय़ों ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया.

कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया. कावड़ यात्रियों द्वारा शिव मंदिर दहोटा घाट पर पूजन अभिषेक के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की.

Next Post

कारगिल विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान

Mon Jul 28 , 2025
सीहोर. कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा कारगिल और द्रास की चोटियों पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वहीं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया. चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ. गगन नामदेव बताया कि देश के वीर शहीदों के नाम पर रविवार […]

You May Like

मनोरंजन