कारगिल विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान

सीहोर. कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा कारगिल और द्रास की चोटियों पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वहीं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया. चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ. गगन नामदेव बताया कि देश के वीर शहीदों के नाम पर रविवार को भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया. तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क किनारे फल, फूल व औषधीय पौधे रोपित किए गए एवं उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए. साथ ही डॉ. नामदेव ने पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, राजकुमार गुप्ता, गौरव सन्नी महाजन, सीताराम यादव, सुदीप प्रजापति, गोपाल सोनी, बृजमोहन सोनी, संजय कुलकर्णी, हुकम सिंह वर्मा, मुकेश इटावदिया, बैरागी, रवि पारे, घनश्याम यादव सहित पूर्व सैनिक उपस्थित थे.

 

Next Post

मंदिर में प्रतिमा तोडऩे का आरोपी गिरफ्तार

Mon Jul 28 , 2025
बुधनी. नजदीक शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूदोन में बीती रात ग्राम के बीच खेत में बने एक मन्दिर में हनुमानजी की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया. मंदिर के पुजारी की मृत्यु के बाद भगवान पर विश्वास न करने वाले पुजारी के बेटे ने घटना का अंजाम […]

You May Like