गोआला और रावत ने जीता कैमरून इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष युगल खिताब

याउंडे (कैमरून) 25 अगस्त (वार्ता) भारत के सूरज गोआला और ध्रुव रावत की जोड़ी ने कैमरून इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के अकीरा हनाडा और शुन सैतो को हराकर पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया। रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने ड्रॉ में अपना दबदबा बनाए रखा और साथ में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल सीरीज खिताब जीतने के दौरान एक भी गेम नहीं गंवाया। फाइनल में गोआला और रावत ने जापान के अकीरा हनाडा और शुन सैतो को 34 मिनट चले मुकाबले में 21-13, 21-14 से हराया।

इससे पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने पहले राउंड में आसानी से जीत हासिल की। उन्होंने कैमरून के मिशेल हेनरी असेंबे और फेलिक्स मिशेल केमेने अटांगाना की जोड़ी पर 21-12, 21-6 से जीत के साथ शुरुआत की और फिर क्वार्टर फाइनल में यूएई के देव अय्यप्पन और धीरेन अय्यप्पन को 21-15, 21-10 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने हमवतन हरि भारती भास्करन पी और भारतसंजय एस की जोड़ी को 21-14, 21-15 से हराया।

अनमोल खरब महिला एकल में उपविजेता रहीं, फाइनल में इंडोनेशिया की थलिता रामाधनी विर्यावान से 21-11, 21-19 से हार गईं।

आकर्षी कश्यप सेमीफाइनल में विर्यावान से हार गईं, जबकि तन्वी शर्मा का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। पुरुष एकल में, भारत के अलाप मिश्रा और लक्ष्य शर्मा दोनों शीर्ष चार में जगह बनाने में सफल रहे, लेकिन दोनों ही फाइनल में नहीं पहुँच पाए। ध्रुव रावत, मनीषा के. के साथ, मिश्रित युगल सेमीफाइनल में हार गए, और सात्विक रेड्डी कनापुरम और राधिका शर्मा भी हार का सामना करना पड़ा।

Next Post

सना पर इज़रायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हुई

Mon Aug 25 , 2025
काहिरा, 25 अगस्त (वार्ता) यमन की राजधानी सना पर सोमवार को हुए इज़रायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और 86 लोग घायल हुए हैं। यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। हूथी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने सोशल […]

You May Like