
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी द्वारा जिले में चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत चौकी नरसिंहगढ़ थाना दमोह देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा नाबालिग को दस्तयाब कर लिया।
फरियादी द्वारा 1 जून 2026 को अपनी नाबालिग पोती के गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात प्रभारी अमित गौतम व चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ रोहित द्विवेदी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को महज 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर लिया. संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक 571 वीरेंद्र, प्रधान आरक्षक 116 प्रकाश चंद्र, आरक्षक नीलेश, आरक्षक राहुल राजपूत, आरक्षक जितेंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
