
भोपाल विधानसभा में विधायकों के लिए 30 अक्टूबर तक ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में विधायकों और उनके स्टाफ को नेवा ऐप के जरिए ऑनलाइन प्रश्न, ध्यानाकर्षण, संकल्प और याचिकाएं प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। पांच बैच में होने वाले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटल, सरल और पेपरलेस बनाना है।
