रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक की निर्मम हत्या

उज्जैन। शहर में अपराधों को ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि पुलिस इसे कम करने में लगी हुई तो है। लेकिन विवादों हो ही नहीं ऐसे प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लेनदेन के विवाद में रविवार दोपहर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने पति-पत्नी और पुत्र की तलाश शुरू की है। भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के अनंत नगर में रहने वाले राम पिता अशोक कुमावत 40 साल की रविवार दोपहर भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के भदेड मोहल्ला में लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक का भाई बंटी और मां कुसुम बाई मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस जांच के दौरान भाई बंटी ने बताया कि हत्या रामेश्वर उसकी पत्नी प्रेमलता और पुत्र दुर्गेश ने की है। राम पर हमला करने के बाद प्रेमलता नहीं उन्हें कॉल कर बताया था। भाई का कहना था कि राम ने कुछ समय पहले रामेश्वर को रुपए उधार दिए थे। रामेश्वर की पत्नी प्रेमलता उनके यहां साफ सफाई का काम करती है। राम लगातार रुपए वापस लौटने का बोल रहा था। सुबह रामेश्वर ने कॉल कर रुपए देने के लिए घर बुलाया था। राम बाइक से भैरवगढ़ पहुंचा था। पुलिस ने रामेश्वर उसकी पत्नी और पुत्र की तलाश शुरू की लेकिन तीनों फरार हो चुके थे। राम की लाश भी रामेश्वर के घर के बाहर पड़ी थी। एसआई शोभराम किरार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तीनो आरोपित की तलाश जारी है। घटनाक्रम उधार दिए रुपयों को लेकर होना सामने आया है।

 

 

Next Post

प्रयाग कुंभ से चर्चा में आई मॉडल हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में संन्यास लिया

Sun Apr 19 , 2026
उज्जैन। प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई मॉडल हर्षा रिछारिया ने रविवार को उज्जैन में अक्षय तृतीया पर संन्यास ले लिया। हर्षा ने उज्जैन के मंगलनाथ मार्ग पर श्री मौनी बाबा आश्रम गंगा घाट पर पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज से दीक्षा लेकर संन्यास ग्रहण किया। […]

You May Like