चोरी के पैसों की लड़ाई – पटवारी

इंदौर: शहर में मेट्रो लाइन के नीचे अवैध होर्डिंग्स लगाने के मामले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी कूद गए है. उन्होंने कहा कि नगर निगम में चोरों का कुनबा आपस में लड़ रहा है और अपने क्षेत्र का हिस्सा मांग रहा है. साथ जा यह भी कहा कि सत्तन गुरु का भाजपा ने अपमान किया है, पूरी भाजपा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए.  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मीडिया से कहा कि इंदौर नगर निगम एमआईसी लुटेरों और डाकुओं की परिषद है.

चोरों के काबिले में चोरी के पैसों की लड़ाई चल रही है. चोरी के पैसों में हिस्सा मांग रहे है. पटवारी ने कहा कि मैंने एक महीने पहले भी कहा था कि इंदौर की जनता के गाड़ी कमाई का पैसा खाकर भ्रष्ट एमआईसी सदस्य अपने घर भर रहे है। 2 हजार करोड़ रुपए भ्रष्टाचार कर डकार गए है. जब सत्ता परिवर्तन होगा चाहे नेता हो या अधिकारी सबकी जांच होगी. किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्तन गुरु को लेकर पटवारी ने कहा कि गुरु हम सबके आदरणीय और सम्मानजनक व्यक्ति है. उनके लिए कुर्सी पर बैठने की व्यवस्था नहीं की गई है तो पूरी भाजपा को माफी मांगना चाहिए.

Next Post

धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच SRK संग दिखे रणवीर सिंह, क्या खत्म हुई नाराजगी? फैंस ने उठाए सवाल

Tue Mar 31 , 2026
धुरंधर की कामयाबी के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और शाहरुख खान संग बाकी सेलेब्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहले अनबन को लेकर फैंस ने सवाल उठाए थे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा […]

You May Like

मनोरंजन