सीहोर भाजपा: प्रशिक्षण वर्ग में दिखेंगे सांस्कृतिक रंग, प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन

सीहोर। भाजपा की मासिक जिला बैठक में आगामी 22 एवं 23 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई.

बैठक का शुभारंभ भाजपा संगठन के संभाग प्रभारी एवं नागदा विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और संगठन जिला प्रभारी विकास विरानी ने किया. अध्यक्ष मेवाड़ा ने जिले की संगठनात्मक संरचना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की. विकास विरानी ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों और संगठनात्मक कार्यक्रमों की पूरी जानकारी होना आवश्यक है. मुख्य वक्ता डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक माह संगठन की बैठकें आयोजित की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी उपस्थित रहे.

 

Next Post

तार चोरी के चार आरोपियों को दबोचा

Mon May 11 , 2026
इछावर। पुलिस ने ग्राम रामनगर और मोलगा के बीच 11 केव्ही बिजली लाइन के खंभे तोड़कर तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत का बिजली तार, घटना में प्रयुक्त हथियार तथा एक कार जब्त की है. पुलिस के […]

You May Like