बैतूल में नकली खाद की आशंका, शिकायत पर जांच शुरू

बैतूल।खरीफ सीजन की बोवनी से पहले किसानों को खाद की आपूर्ति को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के मुलताई क्षेत्र के एक किसान ने सरकारी सेवा सहकारी समिति (सोसायटी) से मिली खाद को नकली बताते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। किसान की शिकायत पर जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। किसान ने खाद को हाथों से मसलकर कलेक्टर को दिखाया और कहा कि यह नकली है।

मुलताई के किसान अनिल सोनी ने आरोप लगाया कि उन्होंने सोसायटी से छह बोरी खाद खरीदी थी। लेकिन खेत में डालने से पहले जब उन्होंने खाद को हाथ में मसल कर देखा, तो उसमें सीमेंट जैसा पदार्थ होने का शक हुआ। आशंका के चलते किसान खुद पूरी बोरी लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और खाद को कलेक्टर के सामने हाथों से मसल कर दिखाया।

किसान की इस गंभीर शिकायत को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने तुरंत जांच कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि सामान्यत सरकारी सोसायटी से दी जाने वाली खाद की गुणवत्ता अच्छी होती है, लेकिन किसान की शिकायत पर पूरी तरह निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।

Next Post

15 से 30 जून तक चलेगा धरती आबा जन भागीदारी अभियान

Fri Jun 13 , 2025
झाबुआ। जनजातीय कार्य मंत्रालय, द्वारा 15 जून से 30 जून तक धरती आबा जन भागीदारी अभियान चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाकर व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना है और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में […]

You May Like