बिना बताए कुंभ जा रहे उल्टी दिशा की ट्रेन में बैठकर दमोह पहुंचा बच्चा,सीएसपी अभिषेक तिवारी व टीआई आनंद ने ली जानकारी..

 

नवभारत न्यूज

दमोह. बिना बताए कुंभ जा रहे 12 वर्षीय बच्चा भटकी हुई ट्रेन में बैठकर दमोह पहुंचा, जहां दमोह रेल्वे स्टेशन पर कोतवाली से आरक्षक मनोज व राजेंद्र को दिखने पर उसे कोतवाली लाया गया, जहां सीएसपी अभिषेक तिवारी और थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज ने बच्चे से जानकारी ली. तो बताया गया कि उमरिया जिले के नौराजबाद थाना क्षेत्र के पटपुरा गांव निवासी राजू आदिवासी उमरिया से दमोह बीना की ओर गलत ट्रेन में बैठ गया, जो दमोह उतर जाने पर उसे कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली लाकर पता किया, जहां फिरहाल बच्चा को महिला बाल विकास के हर्ष और आरक्षक कोतवाली से आशीष द्वारा सागर संजीवनी बाल आश्रम भेजा गया है, जहां परिजन आने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.

Next Post

ओबीसी के होल्ड किए गए पदों को अनहोल्ड क्यों नहीं किया जा रहा

Tue Feb 18 , 2025
प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2020 का मामला, जवाब तलब जबलपुर। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2020 के मामले में राज्य शासन से पूछा है कि जब कानून पर रोक नहीं है तो ओबीसी के होल्ड किए गए पदों को अनहोल्ड क्यों […]

You May Like