
दमोह। नासिक स्थित कंसल्टेंसी सर्विसेज कार्यालय में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के आरोपों के विरोध में शनिवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने शहर के घंटाघर पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया, जिससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा. मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई.शंभू विश्वकर्मा ने कहा कि हिंदू युवतियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण गंभीर मामला है.इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए.कार्यक्रम में अंजू खत्री, नित्या प्यासी, राम मिश्रा, सत्यम चौरसिया, दीपक नेमा,गोलू चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में सीएसपी एचआर पांडे और कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात दलबीर सिंह मार्को सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.
