धारेश्वर लोक के सत्संग भवन का वैदिक रीति से पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ

धार : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धारेश्वर लोक के सत्संग भवन का पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा एवं धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा द्वारा वैदिक रीति से पूजा कर निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया। धारेश्वर मंदिर प्रांगण में 3 करोड़ की लागत से बनने वाले सत्संग भवन भूमि पूजन अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. शरद विजयवर्गीय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, धार नगर भाजपा अध्यक्ष विशाल निगम एवं जयराज देवड़ा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, आरती मंडल के सदस्य कुलदीप सिंह बुंदेला, योगेश अग्रवाल, विक्की जैन, प्रमोद सेनापति, दिनेश सोनी,पूनम चंद फकीरा, प्रवीण अग्रवाल, मोहित तातेड़, राजेश हारोड़,अंकित वर्मा, मंजुला बघेल, प्रतिभा शर्मा सहित अन्य गण्मान्य नागरिक मौजूद रहे।

Next Post

शिव बारात में जमके थिरके युवा, कलाकारों ने जमाया भक्ति रंग

Sun Feb 15 , 2026
नगर सहित अंचलों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रृद्घाभाव के साथ रविवार को मनाया गया. इस पर्व के चलते शिवालयों पर अल सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों की कतारे लगी रही. नागरिकों ने इस पर्व के चलते शिवालयों पर विशेष पूजा अर्चना भी की. नगर में सुबह से ही शिवालयों व […]

You May Like