मतदाता सूची को लेकर शिकायत होने पर निगम वार्ड उपचुनाव स्थगित

इंदौर: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इंदौर के नगर निगम वार्ड 58 का उपचुनाव स्थगित कर दिया है. इसका कारण यह है कि मतदाता सूची में गड़बड़ की आज सुबह शिकायत की गई. साथ ही पुलिस रिपोर्ट में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना के चलते चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई है. बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को लेकर सेवानिवृत्त आईएएस को जिम्मेदारी सौंपेगा, इसके बाद नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

शहर में नगर निगम के वार्ड 58 का उपचुनाव निर्वाचन आयोग ने स्थगित कर दिया है. इसका कारण यह बताया जा रहा है कि उपचुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत मिली है. मतदाता सूची का सत्यापन नहीं होने से  आयोग ने सूची सत्यापन के बाद उपचुनाव करने का निर्णय लिया है. इसका दूसरा कारण त्योहारों का भी माना जा रहा है. पुलिस उपायुक्त की रिपोर्ट में उपचुनाव में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की रिपोर्ट आयोग को दी गई है.

ऐसा बताया जा रहा है कि मतदाता सूची की गड़बड़ी और जांच के लिए  सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को मतदाता सूची सत्यापन करने का काम आयोग द्वारा सौंपा जाएगा. इसके बाद निगम वार्ड 58 उपचुनाव की तारीख तय की जाएगी. ध्यान रहे कि वार्ड 60 में हाईकोर्ट का स्थगन है. इस बारे में कलेक्टर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर नवजीवन पंवार और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

Next Post

एंबुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा मरीज

Tue Sep 8 , 2026
बुधनी। नेशनल हाईवे-46 पर बीती रात गाय से टकराकर घायल हुए 25 वर्षीय युवक को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने का मामला सामने आया है. गंभीर चोट और रक्तस्राव के बावजूद युवक को रेफर करने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा. अस्पताल परिसर में एंबुलेंस उपलब्ध होने के बावजूद […]

You May Like