आखिरकार 17 साल बाद अवैध शराब नष्ट

आष्टा. आखिरकार 17 साल पहले जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट करने की कार्रवाई को पुलिस ने अंजाम दिया.

गौरतलब है कि जावर पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए वर्ष 2008 में 65 पेटी अवैध शराब जप्त की थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जावर ने वर्ष 2008 में अवैध रूप से परिवहन की जा रही कुल 565 पेटी 4916 लीटर विदेशी शराब बीलपान रोड़ मेहतवाड़ा के पास से जप्त कर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया गया था. जप्तशुदा शराब के नष्टीकरण हेतु वर्ष 2020 में जिला दण्डाधिकारी द्वारा एक टीम का गठन किया गया था, किंतु कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते उस समय नष्टीकरण की कार्यवाही संभव नहीं हो सकी. गुरुवार को थाना परिसर में 565 पेटी अवैध विदेशी शराब को नष्ट किया गया.

 

Next Post

विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Fri Jun 27 , 2025
सीहोर. थाना मंडी अंतर्गत आने वाले ग्राम नापलाखेड़ी में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नापलाखेड़ी निवासी कमलेश वर्मा की पत्नी […]

You May Like