
सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर गड़ेरिया सिंगरौली का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्राचार्य सहित नियमित शिक्षक के अनुपस्थित मिलने पर प्रचार्य को नोटिस जारी कर एक वेतन वृद्धि रोकने एवं शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देशित किया। वही छात्रों ने कलेक्टर से आईएएस बनने का मार्गदर्शन लिया। जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये छात्रो की जिज्ञासाओ के संबंध में विधिवत जानकारी दी गई।
वहीं कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्थित फिजिक्स एवं कमेस्ट्री के लैब कक्ष बंद मिले जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कि तथा बंद लैब को खुलवाकर देखा कि लैब कक्षो में साफ -सफाई का आभाव होने के साथ उचित प्रबंध नही है, जिस पर उन्होंने निर्देशित किया कि लैब में साफ -सफाई कराने के साथ-साथ लैब संचालन के लिए जिन सामग्रियो की कमी है, उनकी पूर्ति करायें।
निरीक्षण में लाइबे्ररियन मिले नदारद
कलेक्टर ने विद्यालय में स्थापित लाइब्रेरी का अवलोकन किए, जिसमें लाइब्रेरी की साफ -सफाई की व्यवस्था सही नही थी। साथ ही बुकसेल्फो में रद्दी एकत्रित कर रखी गई थी। लाइब्रेरी में न्यूज पेपर एवं पुस्तको का अभाव होने के साथ ही लाइब्रेरियन अनुपस्थित मिला। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि लाइब्रेरी की साफ -सफाई की अच्छी व्यवस्था करायें तथा आवश्यक पुस्तको के साथ साथ बच्चो से सुझाव लेकर लाइब्रेरी में पुस्तको की पूर्ति करायें। ताकि बच्चो को उनके रूचि अनुसार पुस्तके उपलब्ध हो एवं उनमें पढ़ने की जिज्ञासा को बढ़ाया जा सके तथा प्रति दिवस का न्यूज पेपर भी उपलब्ध कराया जायें।
