जबलपुर: शहर के थानों में दर्ज प्रकरणों में लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक खमरिया थाने में दर्ज प्रकरण मेें मोनू कोल पिता डुमारी लाल कोल 23 वर्ष निवासी इंद्रा आवास कालोनी मानेगांव रांझी एवं पनागर थाने में दर्ज अपराध में फरार, हर्ष यादव उर्फ अप्पू पिता अनिल यादव 19 वर्ष निवासी नई बस्ती परियट, बबलू ठाकुर पिता मंगल निवासी करोंदा एवं गोरखपुर थाने में दर्ज प्रकरण मेें फरार प्रशांत ठाकुर उर्फ निक्की पिता संतोष कुमार ठाकुर निवासी रामपुर छापर थाना गोरखपुर पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा अधारताल थाने में दर्ज अपराध में सागर गोटिया, एवं हनुमानताल थाने में दर्ज प्रकरण में सोनू उर्फ आशीष पर चार-चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
