पंचांग 01 जुलाई 2026:-
रा.मि. 10 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण प्रतिपदा बुधवासरे प्रात: 6/25, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे प्रात: 6/34, ऐन्द्र योगे दिन 4/23, बालव करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार धनु दिन 1/6 से मकर, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 01 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी. नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा. वर्ष के मध्य में तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. राज्य सम्मान मिलेगा. प्रभाव में वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में पारिवारिक चिन्ता से मन खिन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी. धन संकट का सामना करना पडेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान मिलेगा. प्रभाव में वृद्धि होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा. मकर और कुुंभ राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक संकटों का सामना करना पडेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अपनी योजनायें गुप्त रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अपनी कार्यक्षमता से कार्य करना हितकर रहेगा.
——————————————————–
आज का भविष्य- बुधवार 01 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, भाग्यवान, तथा परिश्रमी रहेगा, जिस कार्य को ठान लेगा, उसे पूरा करके ही छोड़ेगा, शिक्षा अच्छी हेागी, व्यापार और नौकरी दोनों में अच्छी तरक्की करेगा, धार्मिक कार्यो में झुकाव रहेगा.
——————————————————–
मेष- सामूहिक कार्य में सभी की सलाह लाभदायक रहेगी, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.
वृषभ- बातो बातों में नई शुरूआत हो सकती है, जरूरतें पूरी करने उधारी संभव है, पुराने पेंडिंग पड़े कार्य बनेंगे, योजनाओं का विस्तार होगा.
मिथुन- राजकीय मामलों में लापरवाही से नुकसान होगा, शादी विवाह की चर्चा में सफलता मिलेगी, अधूरे कार्यो में गति आयेगी, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
कर्क- धार्मिक आयोजन में खर्च होगा, न चाहते हुये भी लोगों की आलोचना झेलना पड़ सकती है, सोचे कार्य बिलंब से होंगे, विवादों का समाधान होगा.
सिंह- कानूनी पक्ष मजबूत होगा, करीबी लोगों के व्यवहार से दुख होगा, मानसिक अस्थिरता रहेगी, नियमित कार्यो में व्यवधान आ सकता है.
कन्या- सुविधा की कमी से कार्य में मुश्किल आयेगी, अनुभव का लाभ मिलेगा, नौकरी तथा राजकीय कार्यो में अच्छा समाचार मिलेगा, रोगी की चिन्ता रह सकती है.
तुला- मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, रूखे व्यवहार से मित्र वर्ग नाराज होगा, पुराना कार्य बनेगा, अचानक धन लाभ होने का योग है.
वृश्चिक- डूबा धन मिलने के आसार है, अपनों के व्यवहार से खिन्नता होगी, व्यवसाय से लाभ होगा, मित्रों से मतभेद हो सकता है.
धनु- सामाजिक कार्यो से जुड़े लोगों से अच्छा लाभ होगा, सुख सुविधा के सामान पर खर्च संभव है, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो में समस्या का समाधान होगा, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मकर- कार्य के संबंध में अनुकूल आश्वासन मिलेंगे, लापरवाही से काम पूरे नहीं होगे, दिदनचर्या नियमित रहेगी, परिश्रम अधिक करना होगा.
कुम्भ- दुविधा की स्थिति में फैसला लेना मुश्किल होगा, गुमी वस्तु मिलने का योग है, पारिवारिक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, परिश्रम अधिक करना होगा.
मीन- अपने लोग ही उलझाने का प्रयास कर सकते हैं, मांगलिक कार्य पर विचार होगा, मान सम्मान में वुद्धि होगी, व्यक्ति विशेष की सलाह लेना हितकर रहेगा.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
आषाढ कृष्ण प्रतिपदा को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड चीनी, में पूर्व की चाल रहेगी, जीरा, धनियां, हल्दी में मंदी होगी, सोना, चांदी, में उतार चढ़़ाव रहेगा, वायदा विचार आज जिस कार्य में वस्तु के भाव टूटें उसी में अगले दिन तेजी होगी. भाग्यांक 2607 है.
——————————————————–
