धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास से हटे शराब दुकान

जबलपुर: गोराबाजार क्षेत्र में संचालित एक शराब दुकान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि नकुल गुप्ता ने कलेक्टर को एक शिकायत पत्र सौंपकर दुकान को तुरंत प्रभाव से विस्थापित करने की मांग की है। आरोप है कि यह दुकान आबकारी नियमों को ताक पर रखकर संवेदनशील इलाके में संचालित की जा रही है। कलेक्टर को सौंपे गए पत्र और नक्शे के अनुसार, गोराबाज़ार तिराहे पर स्थित इस शराब दुकान के ठीक पास कई धार्मिक और शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं।

दुकान से मात्र 40 मीटर की दूरी पर एक मंदिर और एक मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं। इसके अलावा 100 मीटर के दायरे में एक चर्च भी है। दुकान से महज 60 से 150 मीटर की दूरी पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय हाई स्कूल और बी.आई.बी. स्कूल कैंटोनमेंट स्थित हैं, जहां रोजाना सैकड़ों छात्र आते-जाते हैं। गोराबाजार के मात्र 3 किलोमीटर के दायरे में चार-चार दुकानें खोल दी गई हैं।

Next Post

पारदर्शी हो धार्मिक स्थलों की व्यवस्था

Wed Jul 1 , 2026
देश के प्रमुख धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं. अयोध्या का श्रीराम मंदिर, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, उज्जैन का महाकालेश्वर,काशी विश्वनाथ, मथुरा, वैष्णो देवी, सबरीमाला, तिरुपति का श्री वेंकटेश्वर मंदिर और अजमेर की विश्व प्रसिद्ध दरगाह […]

You May Like