
भोपाल। एमपी नगर इलाके में बिजली के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग ने पास में खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया. रविवार को हुए हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया. इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के झुलसने की जानकारी सामने नहीं आई है.
जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय यह घटना तब हुई, जब जोन-2 स्थित एक बिल्ड़िंग के पास लग बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. आग की लपटों ने पास खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया. आग तेज होने और उठते धुएं से बिल्डिंग और आसपास मौजूद लोग सहम गए. लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश भी की लेकिन हवा तेज होने से आग की लपटें लगातार उठती रहीं. घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड़ को दी गई. मौके पर पहुंची टीमों ने आग को बुझाया.
