
सलामतपुर। जिले के सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत काछी कान्हाखेड़ा के लिए जंगल में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10,050 रुपये नगद, छह मोटरसाइकिल और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार तथा एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद आरोपियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से नगद राशि, मोटरसाइकिलें और ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
