राजस्थान रॉयल्स ने बनाये नौ विकेट पर 155 रन

कोलकाता, 19 अप्रैल (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (46), यशस्वी जायसवाल (39) की शुरुआती विस्फोटक पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नौ विकेट पर 155 रन का स्कोर बनाया। आज यहां टॉस जीतकर आरआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़कर राजस्थान रॉल्यस को अच्छी शुरुआत दिलाई। नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 46 रन बनाये।

11वें ओवर में वरुण ने ध्रुव जुरेल (पांच) का शिकार कर लिया। अगले ओवर में सुनील नारायण ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर आरआर को बड़ा झटका दिया। जायसवाल ने 29 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 39 रन बनाये। इसके बाद केकेआर के गेंदबाजों ने आरआर के लगातार विकेट झटकते हुए उनके रन बनाने पर विराम लगा दिया। कप्तान रियान पराग (12) को भी वरूण चक्रवर्ती ने आउट किया। डॉनोवन फ़रेरा (सात) का सुनील नारायण ने शिकार किया। रवींद्र जडेजा (नौ) और रवि बिश्नोई (शून्य) को कार्तिक त्यागी ने आउट किया। आरआर ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने तीन- तीन विकेट लिये। सुनील नारायण को दो विकेट मिले।

Next Post

फाइनल में आमने-सामने होंगे आर्थर फिल्स और आंद्रेई रुब्लेव

Sun Apr 19 , 2026
बार्सिलोना, 19 अप्रैल (वार्ता) आर्थर फिल्स और आंद्रेई रुब्लेव , दोनों ही एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बार्सिलोना ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। रूसी खिलाड़ी आंद्रेई रुब्लेव ने सर्बिया के हमाद मेदजेदोविच को 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर इस साल के अपने पहले – […]

You May Like