मनु भाकर बनी बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर

नयी दिल्ली (वार्ता) भारत की स्टार महिला निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार 2024 से नवाजा गया है।

आज यहां आयोजित एक समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई वोटिंग के बाद मनु भाकर के नाम की घोषणा की गई। समारोह में बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम ने मनु भाकर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुरस्कार मिलने बाद मनु भाकर ने कहा, “बीबीसी का इस पुरस्कार के लिए शुक्रिया। यह उतार-चढ़ाव वाला सफर रहा है। मैंने बहुत सारे मैच जीते हैं, लेकिन यहां आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने इससे ना केवल देश की महिलाओं को बल्कि उन खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी जिनका सपना कुछ बड़ा करने का है।”

Next Post

नगरीय क्षेत्र के 1113 निर्माणाधीन आवास के हितग्राहियों को आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम

Tue Feb 18 , 2025
अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने दिए जा रहे अंतिम निर्देश, आयुक्त द्वारा अपूर्ण आवासों का निरीक्षण के लिए दौरा जारी नवभारत न्यूज सिंगरौली 17 फरवरी। नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की बीएलसी घटक के 1113 अपूर्ण आवास जो पिछले 6 वर्षों से हितग्राहियों द्वारा पूर्ण नही […]

You May Like