नीरज कुमार मिश्रा
भोपाल।बारिश के मौसम में छातों कि डिमांड बढ़ जाती है. समय के साथ-साथ अब छाते भी कई फैशनेबल और बेहतर क्वालिटी में बाजारों में आ रहे हैं. इस बार छातों की नई-नई वैरायटी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित भी कर रही है. जिसमें विशेष तौर पर मैजिक, पाकेट अंब्रेला की डिमांड ज्यादा बढी है.
मैजिक अंब्रेला (छाता) की चर्चा इस लिए है कि यह अपने नाम की तरह ही काम कर रहा है. भोपाल के न्यू मार्केट में छातों की दुकान चलाने वाले व्यापारी मनोज पुरुस्वानी ने बताया कि इस तरह के छाते की डिमांड इन दिनों बढ़ी है. उन्होंने बताया कि इस साल बारिश में मैजिक अंब्रेला सुर्खियां बटोर रहा है. इसकी चर्चा भी बहुत है. मैजिक छाता सामान्य मौसम में साधारण रंग का ही दिखता है , लेकिन बारिश की बूंदो के संपर्क में आते ही इसके डिज़ाइन और कलर्स में उभार देखने को मिलता है. छाते में आने वाले इस तरह के बदलाव को किसी मैजिक की तरह ही देखा जा सकता है.
पुरूस्वानी ने बताया कि इस छाते को लेकर महिलाएं और युवा लगातार डिमांड भी करते हैं. इसके दाम भी किफायती होने के चलते लोग इसकी खरीदारी भी बाजारों में ज्यादा कर रहे हैं. दुकानदार के अनुसार वर्तमान में मैजिक छाता 400 से रूपए तक है.
मैजिक छाते के साथ ही पाकेट छाता भी लोगों की खास तौर पर पसंद आ रहा है. यह छाता अपने नाम की तरह ही जिसे लोग बारिश रूकने पर अपनी जेब में आसानी से डाल लेते हैं. पाकेट अंब्रेला कई रंगों में बिक रहा है. इसे पांच बार फोल्ड करते हुए पाकेट में रखा जा सकता है. इतने फोल्ड होने पर यह अपने मूल आकार में आ जाता है. दुकानदार पुरूस्वानी के अनुसार इस छाते की स्टाइल लोगों को भा रही है. इसकी भी कीमत करीब 400 रूपए तक की है. जिसे आराम से बैग या जेब में रखा जा सकता है. यह छाता स्टाइल के साथ-साथ सुविधा का भी बेहतरीन उदाहरण है. आफिस और कालेज जाने वाले लोग इसकी खरीदारी भी इन दिनों जोरों से कर रहे हैं.
