जबलपुर न्यायालय का स्थायी वारंटी तापस मोदी गिरफ्तार

महाराजपुर पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
फरार वारंटियों के खिलाफ मंडला पुलिस का अभियान जारी
एक और आरोपी सलाखों के पीछे
मंडला: मंडला पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महाराजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जबलपुर न्यायालय से स्थायी वारंटी घोषित आरोपी तापस मोदी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा और एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपी तापस मोदी जो पेशे से मटेरियल सप्लायर है, मंडला का निवासी है। उसके खिलाफ माननीय न्यायालय जबलपुर द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण में स्थायी वारंट जारी किया गया था।पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के समक्ष पेश किया। इस गिरफ्तारी में निरीक्षक डॉ. जय सिंह यादव, उप निरीक्षक लक्ष्मीचंद बिसेन, आरक्षक अमित गारयार, शिवा नाविक और चालक विष्णु जांभरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंडला पुलिस का फरार और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है।

Next Post

हाईवे पर हुई लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

Wed Aug 6 , 2025
जबलपुर: बरगी क्षेत्रान्तर्गत हाईवे पर रामसिंह उर्फ भूरा पटैल उम्र 49 वर्ष निवासी पटैल मोहल्ला के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मारपीट कर मोटर सायकिल, मोबाईल एवं नगदी रूपये छीनने वाले 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से छीनी हुई मोटर सायकिल, नगदी […]

You May Like