जबलपुर: बरगी क्षेत्रान्तर्गत हाईवे पर रामसिंह उर्फ भूरा पटैल उम्र 49 वर्ष निवासी पटैल मोहल्ला के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मारपीट कर मोटर सायकिल, मोबाईल एवं नगदी रूपये छीनने वाले 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
जिनके कब्जे से छीनी हुई मोटर सायकिल, नगदी रूपये, घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त कर ली है। पकड़े गए आरोपियों में अमन पटेल पिता रवि पटेल 19 वर्ष निवासी क्रेशर बस्ती नाला के किनारे थाना तिलवारा, अरुण रजक पिता नारायण रजक उम्र 19 वर्ष निवासी दुर्गानगर परसवाडा थाना संजीवनी नगर शामिल हैं।
