मॉस्को, 24 फरवरी (वार्ता) क्रेमलिन ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम समेत मैसेंजर सेवाओं को ब्लॉक करने का निर्णय उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता और यह फैसला संबंधित विभागों की ओर से लिया जाता है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों से कहा कि मैसेंजर सेवाओं को प्रतिबंधित करने या न करने का निर्णय क्रेमलिन का कार्य नहीं है। यह जिम्मेदारी उन संबंधित सरकारी एजेंसियों की है, जो इस प्रकार के मामलों पर कार्रवाई करती हैं।
श्री पेस्कोव ने कहा कि टेलीग्राम प्रशासन द्वारा रूसी अधिकारियों के साथ सहयोग न करने और बड़ी संख्या में उल्लंघनों के मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित रूसी प्राधिकरण टेलीग्राम के संबंध में उचित समझे जाने वाले कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “ऐसी बड़ी मात्रा में कंटेन्ट दर्ज किए जा रहे हैं जो संभावित रूप से हमारे देश के लिए खतरा पैदा कर सकती है।”
