रुपया 5.50 पैसे टूटा

मुंबई, 24 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.95 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा पांच पैसे की मजबूती के साथ 90.8950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 1.50 पैसे की तेजी के साथ 90.91 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दिन भर बेहद सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 90.91 रुपये और नीचे 90.97 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में निवेश बढ़ाने से भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

हिन्दू सभा की मांग, वीर सावरकर सरोवर की दुर्दशा सुधारी जाए, कल देंगे श्रद्धांजलि

Tue Feb 24 , 2026
ग्वालियर। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है कि ग्वालियर में स्थित वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमास्थली वीर सावरकर सरोवर की दुर्दशा को शीघ्र ही सुधारा जाए। ग्वालियर के […]

You May Like