इंडिगो अक्टूबर में कई मझौले और छोटे शहरों के लिए शुरू करेगी उड़ान

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) यात्री संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो अगले महीने कई मझौले और छोटे शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करेगी।

एयरलाइंस ने शनिवार को बताया कि वह 26 अक्टूबर से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और राजस्थान के जैसलमेर, राजस्थान की राजधानी जयपुर और असम के गुवाहाटी तथा इंफाल और जयपुर के बीच दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।

इसके बाद 28 अक्टूबर से वाराणसी से दुर्गापुर और भुवनेश्वर के लिए दैनिक उड़ानें शुरू की जायेगी।

इंडिगो बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, “देश के मझौले और छोटे शहरों में घरेलू संपर्क को और बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, हमें इन नये मार्गों को शुरू करते हुए खुशी हो रही है। इन नयी उड़ानों के साथ, इंडिगो इन शहरों को अपने विशाल घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ रहा है, जिससे व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नये रास्ते खुल रहे हैं।”

 

Next Post

शालीमार बाग क्षेत्र में 100 करोड़ की योजनाओं पर हो रहा काम : रेखा

Sat Sep 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा वर्षों से विकास में पिछड़ गये शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की योजनाओं पर तेज़ी से काम हो रहा है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि हमारी सरकार द्वारा पीतमपुरा और शालीमार […]

You May Like