11 जून को ग्वालियर में बुलाई अंबेडकर महापंचायत

ग्वालियर: भीम आर्मी मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक सुनील बैरसिया के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता में घोषणा की गई कि आगामी 11 जून को ग्वालियर में अंबेडकर महापंचायत होगी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर महापंचायत को प्रशासन परमिशन नहीं दे रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनयरतन सिंह का अंतिम निर्णय होगा। अंबेडकर महापंचायत में प्रदेशभर से सामाजिक न्याय के पक्षधर, अधिवक्ता, छात्र संगठन, दलित-पिछड़ा वर्ग, और अन्य सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को सम्मान देने विधिक व प्रशासनिक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में स्वतंत्र पाराशर जिला अध्यक्ष भीम आर्मी ग्वालियर, अमर सिंह, नीरज चंदसोरिया, देशराज दरिया, महेंद्र बौद्ध, केशव अहिरवार, शशिकांत चौकोटिया, रामकुमार, विष्णु निगम, रितेश जाटव, विवेक जाटव, एमके चौधरी हर्ष जाटव, सत्येंद्र वर्मा मौजूद रहे।

Next Post

पति की हत्या के बाद लापता सोनम रघुवंशी गाजीपुर में बरामद

Mon Jun 9 , 2025
गाजीपुर, 09 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय के शिलांग में हुई हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी रविवार और सोमवार की रात गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे में बदहवास स्थिति में मिली है। गौरतलब है कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी […]

You May Like