कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 21 को खण्डवा में  

खण्डवा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आगामी 21 जनवरी को खण्डवा में पहली बार पधार रहे है। वे कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मुनीश मिश्रा ने शुभम हॉस्पिटल में शहर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रेषित कार्यक्रम अनुसार आगामी 27 जनवरी को महू से जय बापू, जय भीम, जय संविधान पदयात्रा निकाली जा रही है जिसके संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 21 जनवरी को प्रात: 9 बजे बुरहानपुर से निकलकर नेपानगर विधानसभा में बैठक के बाद अपरान्ह 11.30 बजे खण्डवा पहुंचेंगे। इसके बाद गांधी भवन में खण्डवा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं, ब्लाक पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षद तथा समस्त मोर्चा प्रभारियों की बैठक में भाग लेंगे। जिसमें आगामी 27 जनवरी को महू में होने वाले कार्यक्रम को लेकर गहन चर्चा कर कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेगें। इस बैठक में अवधेश सिसोदिया, शांतनु दीक्षित, कुंदन मालवीया, अमरेश पांडे, सलीम पटेल, शब्बीर खान, हुकुम मेलुदे, लव जोशी, शहजाद पंवार, सुनील चंदेल, कादर भाई, फरीद खान, संदेश तिवारी, शैलेष पालीवाल, राजू बडूर आदि ने आगामी कार्यक्रम को लेकर अपने अपने सुझाव दिये । डॉ मिश्रा ने खण्ड़वा विधानसभा के सभी वरिष्ठ एवं कार्यकर्ताओं,सभी मोर्चा पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल हो।

Next Post

स्पा सेंटर में युवतियों को मारे बेल्ट,11 पर केस,सात पकड़े गए

Tue Jan 14 , 2025
  नवभारत न्यूज खंडवा। मध्यम तबके के शहर में स्पा (मसाज) सेंटर पर हंगामा हो गया। सेंटर में मसाज कराने आए युवक को दुकान बंद करने का समय होने के कारण गुस्सा आ गया। उसने दोस्तों को बुला लिया। वहां मौजूद एक युवक मयूर सेन व तीन युवतियों की बेल्ट […]

You May Like