जबलपुर: फ्लाई ओवर में लापरवाही पूर्वक एवं खातरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंटबाजी कर वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ रांझी पुलिस ने कार्रवाई कर की है। चालक ने कानपकड़कर माफी भी मांगी।
टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से एक लड़के का फ्लाई ओवर में स्टंट करते हुये वीडियों भेजा गया था जिसकी पहचान रितिक जैन पिता अनिल जैन 25 वर्ष निवासी झण्डा चौक मोहनिया थाना रांझी के रूप में होने पर स्टंट में उपयोग की गई मोटर साइकिल काली स्पलैण्डर बिना नंबर की थाना रांझी लाकर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
