सीमेंट फैक्ट्री के नाले मे डूबी बच्ची नित्य क्रिया के लिए निकली. थी घर से, पैर फिसलने से नाले में गिरी

रीवा । रीवा मे बुधवार की दोपहर सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले नाले मे गिरकर 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी।बच्ची दोपहर के वक्त घर से नित्य क्रिया के लिए निकली थी, तभी पैर फिसलने से वह नदी से सटे नाले मे जा समाई ।

अचानक हुए इस हादसे मे बच्ची की हुयी मौत के बाद पुलिस द्वारा आज पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शहर के चोंरहटा थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम मधेपुर निवासी 11 वर्षीय शीतल सिंह बुधवार की दोपहर शौच क्रिया के लिए घर के समीप स्थित नाले में गई थी।

बताया गया की नाला सीमेंट फैक्ट्री से निकलकर नदी से जाकर मिलता है और इसी नाले में पैर फिसलने की वजह से गिरी बच्ची की मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही परिजनों सहित इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को नाले से बाहर निकाला और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने घटना के दूसरे दिन आज पंचनामा कार्रवाई कर पीएम की प्रक्रिया पूरी कराई है, वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Next Post

रीवा पुलिस नें जमीन खोदकर निकाली नशीली कफ सीरप, कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की रेड, नाबालिग पकड़ाया, 210 शीशी जप्त

Thu Jun 4 , 2026
रीवा । रीवा में नशे के विरूद्ध लागातार की जा रही कार्यवाहियों के बीच पुलिस नें जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई खेप को जमीन खोदकर बाहर निकाला है। पुलिस नें पहले नशे के कारोबार में संलिप्त एक नाबालिग को पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही में जमीन खोदकर कफ सीरप […]

You May Like

मनोरंजन