सभी विभागों ने पुरानी देनदारियां चुकाईं : यादव

भोपाल, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि पूरे देश में मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने अपनी 7-8 साल पूर्व की सारी देनदारी चुकाने का कार्य किया है और सरकार उद्योगों के लिए निरंतर सकारात्मक वातावरण बना रही है।

डॉ यादव ने बयान जारी करते हुए बताया कि सरकार विकास के साथ जनहितैषी कार्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के पुराने भत्तों की राशि बढ़ाने का जो बड़ा निर्णय था, सरकार ने इसी बजट में इस दिशा में कार्य किया। इससे लगभग 1500 करोड़ रुपए साल का व्यय भार सरकार पर बढ़ेगा, लेकिन कुशल वित्तीय प्रबंधन के बल पर सरकार सभी क्षेत्रों में कार्यरत अपने कर्मचारियों का बराबर ध्यान रखेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विभाग अपने स्तर पर पुरानी देनदारी चुका कर, नए दृष्टि से विकास के पैमानों पर आगे बढ़ रहे हैं। पूरे देश में मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने अपनी 7-8 साल पूर्व की सारी देनदारी चुकाने का कार्य किया है। राज्य सरकार ने एमएसएमई और हैवी इंडस्ट्रीज की सभी प्रकार की इकाइयों के लिए लगभग पांच हजार 225 करोड़ की राशि देने का काम किया है। राज्य सरकार नवीन प्रकार से उद्योगों के लिए निरंतर सकारात्मक वातावरण बना रही है। विकास के मामले में मध्यप्रदेश से जुड़ने वाली इंडस्ट्रीज से किये गये अपने सभी कमिटमेंट को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

 

 

Next Post

कृषकों ने लिया मात्र पांच रुपये में कृषि पंप का कनेक्शन

Thu Apr 3 , 2025
भोपाल, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि ग्रामीण कृषि उपभोक्‍ताओं को विद्युत वितरण कंपनी मात्र 5 रुपये में स्‍थायी कृषि पंप कनेक्‍शन उपलब्‍ध करा रही हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार योजना के शुरू हुई होने से अब तक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण […]

You May Like