TRUMP- MUSK विवाद: उपराष्ट्रपति वेंस ने दिया ट्रंप को खुला समर्थन

वाशिंगटन: अमेरिकी राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना सार्वजनिक समर्थन दे दिया। एक्स पर पोस्ट करते हुए वेंस ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने नेतृत्व वाले मूवमेंट का भरोसा जीतने के लिए मेरे जीवनकाल में किसी भी व्यक्ति से अधिक काम किया है। मुझे उनके साथ खड़े होने पर गर्व है।”
यह बयान उस समय आया जब ट्रंप और उद्योगपति एलन मस्क के बीच कर विवाद को लेकर वाकयुद्ध तेज हो गया है। अमेरिकी टैक्स बिल पर मतभेद के चलते मस्क ने ट्रंप को “एहसान फरामोश” कहा और सोशल मीडिया पर तीखे आरोप लगाए। विवाद तब और गहरा गया जब मस्क ने ट्रंप पर बदनाम फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से संबंध रखने के गंभीर आरोप भी जड़ दिए। मस्क के सरकारी पद छोड़ने के कुछ ही दिन बाद यह टकराव सामने आया है, जिसने अमेरिकी राजनीतिक और कारोबारी जगत में हलचल मचा दी है। वहीं वेंस का ट्रंप के समर्थन में उतरना रिपब्लिकन पार्टी के भीतर साफ ध्रुवीकरण को दिखाता है।

Next Post

प्रतिनिधिमंडल बैठक: US आतंकवाद के खिलाफ IND के साथ

Sat Jun 7 , 2025
वाशिंगटन: वरिष्ठ कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारत के एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका का दौरा कर पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के रुख से अमेरिकी नेताओं को अवगत कराया। इस प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ से वाशिंगटन में मुलाकात […]

You May Like