भोपाल में ई-बस चालकों को मिलेगी पायलट जैसी ट्रेनिंग, सिम्युलेटर से सीखेंगे सुरक्षित ड्राइविंग

भोपाल:सड़क हादसों को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई पहल शुरू की जा रही है। नगर निगम और भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) अब ई-बस चालकों को पायलटों की तरह अत्याधुनिक सिम्युलेटर पर ट्रेनिंग देगा। बैरागढ़ डिपो में तैयार किया गया सिम्युलेटर ट्रेनिंग सेंटर अगले एक सप्ताह में शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही भोपाल ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश का पहला नगर निगम बन जाएगा।

ट्रेनिंग के दौरान चालकों को बैरागढ़, लालघाटी, न्यू मार्केट, बोर्ड ऑफिस, कलेक्ट्रेट और कोलार रोड जैसे व्यस्त मार्गों का 3D वर्चुअल अनुभव कराया जाएगा। साथ ही घना कोहरा, तेज बारिश, रात में ड्राइविंग, ब्रेक फेल, टायर फटना और अचानक सामने आने वाले पैदल यात्री या मवेशियों जैसी आपात स्थितियों में सुरक्षित वाहन चलाने का अभ्यास भी कराया जाएगा।
सिम्युलेटर चालक की स्पीड, लेन अनुशासन, ब्रेक, गियर और इंडिकेटर के उपयोग पर लगातार नजर रखेगा। हर ट्रेनिंग के बाद उसकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार होगी, जिससे कमियों को दूर कर उसे बेहतर और सुरक्षित चालक बनाया जा सकेगा। अधिकारियों का दावा है कि इस नई तकनीक से सड़क हादसों में करीब 30 प्रतिशत तक कमी लाने में मदद मिलेगी। भविष्य में प्रदेश के अन्य शहरों के ई-बस चालकों को भी भोपाल में इसी सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Next Post

मूलभूत सुविधाओं का अभाव, नाराज व्यापारियों ने मंडी की बंद

Tue Aug 4 , 2026
जबलपुर: मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज गोहलपुर सब्जी मंडी के व्यापारियों ने मंगलवार को मंडी बंद रखकर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि वर्षों से मंडी में टीन शेड, साफ-सफाई और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, जिससे उन्हें […]

You May Like