ग्वालियर में रहस्यमयी तेज धमाका: सुबह 10 बजे कई इलाकों में महसूस हुआ तेज कंपन, प्रशासन एलर्ट

ग्वालियर: बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्वालियर शहर में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके साथ ही जमीन में कंपन महसूस किया गया, जिसे कई इलाकों के लोगों ने अनुभव किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए और दहशत का माहौल बन गया। कुछ जगह भगदड़ भी मच गई। प्रशासन की राहत टीमें भी तत्काल एलर्ट मोड पर आ गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आवाज इतनी तेज थी कि खिड़कियां और दरवाजे हिल गए। कई इलाकों में लोगों ने इसे भूकंप जैसे झटके की तरह महसूस किया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमाके और कंपन की असली वजह क्या थी।गौरतलब है कि ग्वालियर में सेना का एयरबेस भी मौजूद है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह आवाज किसी सैन्य गतिविधि या अभ्यास के कारण भी हो सकती है, लेकिन अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से घबड़ाहट में न आने की अपील की है।

Next Post

द्वारका में दो अपराधी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियां और हथियार बरामद

Wed Sep 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले में विशेष अभियान के तहत दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर इनके पास से चाकू, चोरी की गाड़ियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों अपराधी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर हैं और अब तक 35 से अधिक मामलों […]

You May Like