गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने प्रेजेंटर के तौर पर शिरकत की। ब्लैक गाउन में निक जोनस संग उनकी केमिस्ट्री ने रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में एक बार फिर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइल और चार्म से इंटरनेशनल मंच पर सभी का दिल जीत लिया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं। उनके साथ पति निक जोनस भी नजर आए। रेड कार्पेट पर इस स्टार कपल का अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियोज जमकर शेयर कर रहे हैं।
रविवार शाम को प्रियंका चोपड़ा बेवर्ली हिल्टन होटल पहुंचीं, जहां गोल्डन ग्लोब्स का आयोजन हुआ। एंट्री के वक्त प्रियंका ब्लू कलर के ऑफ-शोल्डर आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने मीडिया कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए और भारतीय अंदाज में हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
