चेकिंग से भागा हार्वेस्टर, पुलिस ने काटा 10,500 का चालान

अशोकनगर: जिले में जारी यातायात प्रवर्तन अभियान के तहत नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान रुकने के संकेत को नजरअंदाज कर आगे बढ़े एक हार्वेस्टर चालक पर कार्रवाई करते हुए 10,500 का चालान किया गया।जानकारी के अनुसार, यातायात प्रभारी निरीक्षक स्नेहा ठाकुर राजमाता चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान एक हार्वेस्टर को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे निकल गया। बाद में युगल सरकार मंदिर के पास पुलिस बल की मदद से उसे रोका गया।

जांच में वाहन का बीमा नहीं होना, पुलिस संकेत की अवहेलना करना और वायु प्रदूषण नियमों का उल्लंघन सामने आया, जिस पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही चालक को भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।यातायात पुलिस द्वारा जनवरी से मार्च के बीच विभिन्न मामलों में 38 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।

Next Post

एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन

Wed Mar 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने रसोई गैस की दिक्कत को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल थे और वे सब सरकार के […]

You May Like