
विजयपुर। नगर के डाबीपुरा वार्ड क्रमांक 6 में पुराने ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग करने वाले मुकेश शर्मा गसबानी वाले की दुकान में शॉर्ट सर्किट से बन्द दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा और रोड़ की दूसरी तरफ एक बोर से पानी की लेजम से आग बुझाई। आस पडौस के लोगों ने भी सहयोग कर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में दुकानदार का करीब एक लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।
