कुर्बानी व भाईचारे के पर्व ईदुल अजहा पर रीवा शहर की 23 मस्जिदों और ईदगाहों में हुई नमाज

रीवा: कुर्बानी, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाला इदुल अजहा यानि बकरीद का पर्व आज पूरे जिले में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह नजर आया और कुर्बानियां भी की गई।शहर की 23 मस्जिदों और ईदगाहों में ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी।
मुख्य ईदगाह घोघर और शाही ईदगाह बिछिया में नमाज सुबह 7:45 बजे हुई।जामा मस्जिद बड़ी दरगाह में सुबह 8 बजे और जामा मस्जिद छोटी दरगाह में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की गई। इसके अलावा शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई।
प्रशासन द्वारा नमाज स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।ईदुल अजहा को लेकर बताया गया कि यह पर्व त्याग, कुर्बानी और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

Next Post

7 साल बाद जेल से लौटे शख्स ने की महिला की हत्या

Thu May 28 , 2026
सीधी: जिले के सेमरिया थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पोंडी में गुरुवार सुबह 10 बजे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई, जहां 55 वर्षीय राजवंती जायसवाल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 7 साल बाद जेल से लौटे शख्स ने महिला की हत्या की। इस सनसनीखेज घटना […]

You May Like