दमोह: श्री हनुमान जी के प्रकटोत्सव पर्व पर शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के साथ निकली यह शोभायात्रा पूरे शहर में भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर पूजा-अर्चना की।
शोभायात्रा का समापन गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर हुआ, जहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन की विशेष व्यवस्था रही, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी।
आयोजन में शहर के नागरिकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
Next Post
पति-पत्नी पर जानलेवा हमला
Fri Apr 3 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत गाजीनगर में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर दो बदमाशों ने पति-पत्नी पर चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैपुलिस से मिली […]

You May Like
-
2 years ago
कश्मीर में हिमपात के बाद मौसम में हुआ सुधार