19 जून को मानसून दे सकता है दस्तक

जबलपुर: 19 जून को मानसून दस्तक दे सकता है, इसके फिलहाल शहर को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेेगी। मौसम के बदले मिजाज से जहां तापमान में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है तो वहीं सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है जिसके चलते उमस बभरी गर्मी महसूस हो रही हैं। दिन में सूरज और बादलों की लुकाछिपी ने उमस बढ़ा दी।

अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 58 और शाम को 43 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 6 से 7 किमी की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ चक्रवती परिसंचरण के रूप में उत्तरी-पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू, उत्तर पंजाब पर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हो रही हैं।

Next Post

मुरैना हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या 3 हुई

Mon Jun 2 , 2025
मुरैना: मुरैना में करहे धाम के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 24 घायल हैं। जेठ और बहू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 24 लोग घायल हैं। पुलिस […]

You May Like

Play sound