मुरैना: मुरैना में करहे धाम के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 24 घायल हैं। जेठ और बहू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 24 लोग घायल हैं।
पुलिस के मुताबिक, कैलारस थाना क्षेत्र के हटीपुरा और रिठोनिया गांव के लोग बानमोर में एक रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम जैमाई में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद हटीपुरा निवासी ड्राइवर खिलाड़ी धाकड़ (40) पिता प्रहलाद धाकड़ मौके से फरार हो गया।
पटिया वाले बाबा का आश्रम है करह धाम: करह धाम मुरैना ही नहीं, आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। यहां रामरतन महाराज उर्फ पटिया वाले बाबा का आश्रम है। 24 घंटे सियाराम की धुन और अखंड रामायण का पाठ चलता रहता है। मान्यता है कि यहां बने कुएं का पानी पीने से कुत्ते के काटे का इलाज हो जाता है।
