महागांव के कृषि मित्र के साथ की मारपीट

सीहोर। महागांव जदीद के कृषि मित्र के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने और बीस हजार रुपए छीनकर भागने की घटना सामने आई है. पीडि़त की शिकायत पर रेहटी थाना पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा भी दर्ज किया है लेकिन अब तक आरोपियोंं को गिरफ्तार नहीं किया है. मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कृषि मित्र ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

कृषि मित्र मूल सिंह पिता गौरीशंकर यदुवंशी ने बताया कि 4 अक्टुबर शनिवार को बाइक से रिश्तेदार की रसोई में ग्राम बरखेडा गए हुए थे. शाम को लौटते समय श्यामूगांव मोड़ पर मुंह बांधकर खड़े दो लोगों ने हाथ देकर रोका और अचानक झूमाझटकी करने लगे. विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी. पास में रखे 20 हजार रुपए छीन कर लुुटेरे भाग गए. मारपीट करने वालों की बोली पहनावे से मालूम हुआ कि आरोपी डिमावर क्षेत्र के ही हैं. थाना रेहटी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296,115, 351 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों पर रुपए छीनने का प्रकरण दर्ज नहीं कराने से कृषिमित्र ने न्याय दिलाने की मांग की है.

 

Next Post

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर ग्वालियर में लगा धोखाधड़ी का आरोप

Wed Oct 29 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में जाने माने बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे. जिसके लिए सिंगर की टीम ने एडवांस के तौर पर 17 लाख 62 हजार रुपये लिए. बाद में अदनान सामी ने कार्यक्रम […]

You May Like