
दमोह। नोहटा थाने से तबादला होकर गए 3 पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।तबादले के आदेश के बाद प्रधान आरक्षक राम पटेल का हिंडोरिया, प्रधान आरक्षक रामनिवास का महिला थाना और आरक्षक कुलदीप सोनी का कुम्हारी थाना में स्थानांतरण हुआ है। इस अवसर पर नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल,एएसआई माधव राय,प्रधान आरक्षक प्रदीप,दीपक, कामता,प्रदीप जोशी सहित अन्य पुलिस स्टाफ ने तीनों साथियों को फूलमाला पहनाकर और भावुक होकर विदाई दी।विदाई समारोह के दौरान सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना की और नई ड्यूटी के लिए शुभकामनाएं दीं। माहौल काफी भावुक रहा।पुलिस स्टाफ ने कहा कि ड्यूटी के दौरान निभाई गई उनकी मेहनत और सहयोग हमेशा याद रखा जाएगा।
