अधिकारी-कर्मचारियों को तनाव मुक्त और आनंद से रहने के उपाय बताए

धार। धार जिले जिला पंचायत सभागृह में विभिन्न विभागों के 70 अधि,कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला आयोजित की गई।इसमे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा तनाव मुक्त और आनंद से रहने के अलग-अलग स्वयं के जीवन के उपाय बताए। दीप प्रज्ज्वलन शुभारंभ में सौरभ शुक्ला,जिला समन्वयक जन अभियान परिषद धार,एफ सी जगदाले ,साक्षर भारत मिशन विजय चौरसिया, उपसंचालक कृषि आनंद पाठक,,सहायक संचालक जन जाति कार्य विभाग, प्रवीण शर्मा बी ई ओ,, डा,दुर्गेश नागर जिला संपर्क व्यक्ति, के ,बी मंसारे, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक भोपाल, गणेश कानडे डा,दिनेश कश्यप,ने किया।कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत किया गया ।।आनंद विभाग का परिचय विडियो दिखाया।प्रतिभागियों का परिचय गणेश कनाडे ने लिया आनंद की ओर सत्र के ,बी, मनसारे ने लिया।इसमें तीन प्रश्न दिए गए । मेरे जीवन का आनंद क्या है? मेरे जीवन का आनंद कब बढ़ता ,घटता है मास्टर ट्रेनर गणेश कानडे सी ,सी डी व जीवन का लेखा जोखा सत्र लिया। इसमें चार प्रश्नों पर शांत समय दिया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने अपने जीवन की घटनाओं की शेयरिंग की।इस सत्र में आनंद से रहने के लिए मदद करने वाले के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हुए धन्यवाद देने,लोगों की निस्वार्थ मदद करने।जिसको दुख दिया , उससे माफी मांगने से तनाव मुक्ति मिलने ओर आनंद की अनुभूति होने की की बात कही। कार्यक्रम में अनोखीलाल साठे,सुरेखा परिहार धर्मेंद्र शर्मा,संजय शर्मा भूपेंद्र सिंह चौहान,का सहयोग रहा। कार्यकम में सत्तर प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

Next Post

सावन महोत्सव : रिमझिम फुहारों और कोहरे के बीच पर्यटकों में दिखा उत्साह

Fri Aug 21 , 2026
छिंदवाड़ा. तामिया का सावन महोत्सव ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। सावन के महीने में यहां का बेहतरीन मौसम पर्यटकों को आकर्षित करता है और होम स्टे देश-विदेश के लोगों को भा रहे हैं। छिंदवाड़ा के अन्य ग्रामों में भी होम स्टे विकसित किए जाएंगे, […]

You May Like