दिग्विजय की यात्रा आज पांचवें दिन शाजापुर पहुंचेगी

विशेष संवाददाता भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शनिवार को पांचवें दिन में प्रवेश करेगी। यात्रा देवाखेड़ा से शुरू होकर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए शाजापुर जिले के दुपाड़ा जोड़ पहुंचेगी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

शनिवार सुबह 8 बजे देवाखेड़ा के जूनापानी जोड़ से पदयात्रा शुरू होगी। इसके बाद यात्रा बैरछी और करेड़ी माताजी मंदिर पहुंचेगी। दोपहर में भोजन एवं विश्राम के बाद शाम 3 बजे ग्राम जादमी से यात्रा फिर शुरू होकर भदोनी और दुपाड़ा जोड़ होते हुए मल्हार गार्डन पहुंचेगी। शाम 6 बजे यात्रा का विश्राम होगा। यहां पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। दिग्विजय सिंह रात्रि विश्राम शाजापुर सर्किट हाउस में करेंगे।

महाकालेश्वर मंदिर से अयोध्या तक प्रस्तावित इस यात्रा में वे धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे में पारदर्शिता, सनातन परंपरा के सम्मान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच तथा ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी दोहराई है।

 

 

Next Post

लाल परेड मैदान में 50 हजार भक्त करेंगे एक करोड़ कुंकुमार्चन, 1100 आचार्य कराएंगे अनुष्ठान

Sat Oct 24 , 2026
भोपाल। शरद पूर्णिमा पर 26 अक्टूबर को लाल परेड मैदान में संत श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में होने वाले मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन महाअनुष्ठान की तैयारियां तेज हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक […]

You May Like