लाल परेड मैदान में 50 हजार भक्त करेंगे एक करोड़ कुंकुमार्चन, 1100 आचार्य कराएंगे अनुष्ठान

भोपाल। शरद पूर्णिमा पर 26 अक्टूबर को लाल परेड मैदान में संत श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में होने वाले मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन महाअनुष्ठान की तैयारियां तेज हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पेयजल, एंबुलेंस, यातायात, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जिम्मेदारियां तय कीं।

अनुष्ठान में करीब 50 हजार भक्त एक साथ बैठकर मां का एक करोड़ अर्चन करेंगे। काशी, हरिद्वार, वृंदावन और श्री रावतपुरा सरकार देवस्थानम के 1100 वैदिक आचार्य अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।

 

Next Post

सऊदी में बिगड़े हालात के बीच एयरलाइन अलर्ट! अकासा ने जेद्दा और रियाद के लिए अपनी उड़ानों का सस्पेंशन बढ़ाया

Sat Oct 24 , 2026
मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात और हूति गुटों के हमले के बीच अकासा एयरलाइन कंपनी ने अपनी उड़ाने कैंसिल को और आगे करने का फैसला किया है। 10 नवंबर तक उड़ाने रद्द की गई है। मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात के बीच भारत की एयरलाइन कंपनी अकाशा एयर ने अपनी […]

You May Like