बुधनी। हॉकी के जादूगर मैजर ध्यानचंद की 120 वीं जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस महोत्सव का आयोजन किए जा रहे हैं.
शनिवार को नगर के इंडोर स्टेडियम में द्वितीय दिवस पर खेल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमाकांत भार्गव ने किया. उन्होंने कहा यह महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि खेलो इंडिया, फिट रहो इंडिया के संकल्प को साकार करने की दिशा में जन-आंदोलन है. विधायक रमाकांत भार्गव ने खेलों के जरिए शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के बारे में बताया.
दूसरे दिन स्कूल स्तरीय खेल वाद-विवाद, फिटनेस वार्ता और स्वदेशी तथा इंडोर खेल खिलाए गए. वहीं बच्चों को खेलो इंडिया फिट इंडिया की शपथ दिलाई. इस दौरान जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, एसडीएम दिनेश सिंह तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा,तहसीलदार ललित सोनी, जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महेश उपाध्याय आजाद सिंह राजपूत, अर्जुन मालवीय, विजय सिंह राजपूत, राजेश पाल, किशन मालवीय,सतीश गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, विनोद शिवहरे, संतोष गौर, अजीत सिंह राजपूत, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
