NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

मंडला। मंगलवार को मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हिरदेनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम मुरुमखाप के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई। बताया गया कि हादसा इतना भयाभय था कि युवक का शरीर क्षत विक्षत हो गया।

बताया गया कि मृतक की पहचान सुकतरा कन्हरी निवासी राजकुमार पिता मुन्ना के रूप में की गई है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे हेल्पलाइन 1033 की टीम (पायलट लेखराम यादव, ईएमटी आनंद मार्को और हेल्पर नरेश मरावी) तत्काल मौके पर पहुँचे। हिरदेनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

रीवा में एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर सील

Tue Oct 28 , 2025
रीवा। मरीजों को सही दवाइयाँ मिलें और उनकी जान से कोई खिलवाड़ न हो, इस उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले के मेडिकल स्टोर्स पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है. शासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन से अधिक दवाई की दुकानों पर निरीक्षण […]

You May Like